पी एम बोले- दुनिया देखेगी हमारे चंद्रयान २ और वैज्ञानिकों का करिश्मा

पीएम  बोले- दुनिया देखेगी हमारे चंद्रयान २ और  वैज्ञानिकों का करिश्मा


नई दिल्ली। 



 आज (छह-सात सितंबर) मध्य रात्रि चांद की सतह पर चंद्रयान-2 की सॉफ्ट लैंडिंग होगी। पीएम मोदी ने चंद्रयान-2 की लैंडिग को लेकर कहा कि जिस घड़ी का 130 करोड़ भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो आ ही गई। अब से कुछ ही देर में चंद्रयान 2 चंद्र दक्षिण ध्रुव पर होगा। भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया एक बार फिर हमारे स्पेस वैज्ञानिकों की ताकत देखेगी


पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि सभी लोग इस ऐतिहासिक पल को जरुर देखें। साथ ही कहा कि इस महत्वपूर्ण क्षण की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करें। उन फोटों में से कुछ को वह रिट्वीट करेंगे। 


जानकारी के लिए बता दें कि जिस वक्त लैंडर विक्रम चांद पर लैंडिंग करेगा पीएम मोदी तब इसरो में मौजूद रहेंगे। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इस ऐतिहासिक अंतरिक्ष कार्यक्रम को देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं और खुशी है कि मैं बेंगलुरु के ISRO सेंटर में मौजूद रहूंगा।' उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के साथ में इस पल का साक्षी बनने जा रहा हूं उन्होंने ISRO की क्विज जीती है। ये सभी बहुत प्रतिभाशाली हैं। 



उन्होंने आगे बताया कि वह लॉन्चिंग डेट 22 जुलाई से ही चंद्रयान से जुड़े सभी जानकारी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि यह अभियान भारतीयों की प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है।