मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश को भेजा गया जेल







 लोनी :


ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात सोनिया विहार पुश्ते के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए 25 हजार के इनामी बदमाश को जेल भेज दिया है। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी मौके से फरार हो गया था। 


बता दें कि ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र से पर्स लूटकर भाग रहे बदमाशों की सोनिया विहार पुश्ते के पास मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश दिलबर उर्फ जावेद निवासी अशोक विहार घायल हो गया था। जबकि उसका साथी सुहैल उर्फ गैड़ा निवासी अशोक विहार मौके से फरार हो गया था। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि देर रात उपचार के बाद दिलबर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। शुक्रवार दोपहर उसे जेल भेज दिया है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।